Jio Vs Airtel Recharge Plan: 349 रुपये में किसका रिचार्ज है ज्यादा दमदार? Jio और Airtel के प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा, बेनिफिट्स देखकर चौंक जाएंगे

Jio Vs Airtel Recharge Plan: जियो और एयरटेल के 349 रुपये वाले रिचार्ज में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। लेकिन दोनों कंपनियों के प्ला में मिलने वाला इंटरनट डेटा और अतिरिक्त सुविधाएं अलग-अलग हैं। तो जानते हैं कि फायदे के मामले में दोनों में कौन बेहतर है।

Jio Vs Airtel Recharge Plan: 349 रुपये में किसका रिचार्ज है ज्यादा दमदार? Jio और Airtel के प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा, बेनिफिट्स देखकर चौंक जाएंगे

(Jio Vs Airtel Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 13, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: September 13, 2026 2:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jio और Airtel दोनों के ₹349 प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
  • दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं।
  • Jio रोज 2GB डेटा देता है, जबकि Airtel में 1.5GB डेटा है।

नई दिल्ली: Jio Vs Airtel Recharge Plan: अगर आप 349 रुपये का रिचार्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं और जियो या एयरटेल में से किसी (Jio Vs Airtel Recharge Plan) एक को चुनना चाहते हैं तो दोनों के प्लान में काफी अंतर है। दोनों कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS देती है। साथ ही पात्र ग्राहकों को 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। हालांकि, रोजाना डेटा और अतिरिक्त सुविधाओं के मामले में Jio का प्लान ज्यादा आकर्षक नजर आता है।

Jio के 349 रुपये प्लान में ये फायदे मिलेंगे

Jio के 349 रुपये वाले रिचार्ज (Jio Vs Airtel Recharge Plan) में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री Jio AICloud स्टोरेज भी शामिल है। पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। सबसे खास फायदा 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन है। इसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है। हालांकि, इस AI Pro लाभ को जारी रखने के लिए 349 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करते रहना जरूरी है।

Airtel के 349 रुपये प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Airtel के 349 रुपये रिचार्ज में भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा दिया जाता है। पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, जिसकी सीमा हर 30 दिन में 300GB बताई गई है। अतिरिक्त लाभों में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों को Apple Music का फायदा भी मिलता है।

Jio या Airtel किसका प्लान है बेहतर?

अगर सिर्फ रोजाना डेटा (Jio Vs Airtel Recharge Plan) की बात करें तो Jio आगे है क्योंकि इसमें 2GB प्रतिदिन मिलता है, जबकि Airtel 1.5GB डेटा देता है। दोनों में कॉलिंग, SMS और 5G जैसे फायदे मौजूद हैं। हालांकि, अतिरिक्त बेनिफिट्स में Jio का 18 महीने वाला Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन इसे खास बनाता है। वहीं, Airtel का Adobe Express Premium और Apple Music उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ज्यादा डेटा और AI बेनिफिट चाहने वालों के लिए Jio का 349 रुपये प्लान बेहतर विकल्प नजर आता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।