आईएटीए की 2027 वार्षिक आम बैठक जियामेन में होगी
आईएटीए की 2027 वार्षिक आम बैठक जियामेन में होगी
रियो डी जेनेरियो, सात जून (भाषा) विमानन कंपनियों के समूह अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) ने घोषणा की है कि उसकी 83वीं वार्षिक आम बैठक अगले वर्ष चीन के जियामेन शहर में आयोजित की जाएगी।
चीन में बैठक आयोजित करने का निर्णय शहर में आयोजित 82वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया था।
विज्ञप्ति के अनुसार, वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) 30 मई से एक जून, 2027 तक जियामेन में आयोजित किए जाएंगे।
आईएटीए के अनुसार, यह तीसरी बार होगा जब चीन इस वैश्विक बैठक की मेजबानी करेगा।
इससे पहले यह सम्मेलन 2002 में शंघाई और 2012 में बीजिंग में आयोजित किया जा चुका है।
आईएटीए के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा, ‘हम आईएटीए की 83वीं वार्षिक आम बैठक चीन में आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसकी मेजबानी श्यामेन एयरलाइंस करेगी। चीन विमानन उद्योग का एक प्रमुख खिलाड़ी है और यात्री यातायात के मामले में चीन की विमानन कंपनियां दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल हैं।’
भाषा योगेश नरेश
नरेश

Facebook


