BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ICICI Bank Q4 Results: ICICI की तगड़ी कमाई से 12,629 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड के ऐलान से शेयरों में दिखी तेजी

ICICI Bank Q4 Results: ICICI की तगड़ी कमाई से 12,629 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड के ऐलान से शेयरों में दिखी तेजी

(ICICI Bank Q4 Results, Image Source: Meta AI)

(ICICI Bank Q4 Results, Image Source: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 20 Apr 2025 | 8:05 pmModified: 20 Apr 2025 | 8:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. मार्च तिमाही में ICICI बैंक का मुनाफा 18% बढ़ा
  2. हर शेयर पर 11 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा
  3. 5 साल में निवेशकों को मिला 274% रिटर्न

ICICI Bank Q4 Results: देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने मार्च 2025 तिमाही के तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। जिसमें तिमाही के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 12,629.58 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10,707.53 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि यह बढ़त लोन ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और ब्याज आय में इजाफा की वजह से हुई है। ICICI बैंक की बोर्ड मीटिंग 19 अप्रैल 2025 को हुई थी जिसमें इन नतीजों पर फैसला लिया गया।

नेट इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च 2025 तिमाही में बैंक की NII 11.80% बढ़कर 42,430.80 करोड़ रुपये रही है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 37,948.36 करोड़ रुपये थी। NII यानी बैंक को लोन पर मिलने वाला ब्याज और डिपॉजिट्स पर देने वाले ब्याज का फर्क, जो बैंक की आमदनी का बड़ा हिस्सा होता है।

एक शेयर पर 11 रुपये डिविडेंड

तिमाही नतीजों के साथ ही ICICI बैंक ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बैंक ने बताया कि वह 2 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी बैंक एनुअल जनरल मीटिंग में देगा। इससे शेयरधारकों को अच्छी कमाई का मौका मिल सकता है।

शेयर में तेजी, 5 साल में 274% का रिटर्न

गुरुवार को बैंक का शेयर 3.68% बढ़कर 1406.65 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका 52 वीक हाई 1408.60 रुपये रहा। पिछले एक साल में शेयर ने 31% का रिटर्न दिया है। वहीं, अगर 5 साल की बात करें तो शेयर 274% तक चढ़ चुका है। फिलहाल बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। जो इसे भारत के टॉप मार्केट कैप वाली कंपनियों में शामिल करता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बैंक का नेट प्रॉफिट 12,629.58 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 18% ज्यादा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: ICICI Bank Q4 Results: ICICI's strong earnings led to a profit of Rs 12,629 crore, shares rose after the announcement of dividend

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm