आईएचसीएल ने ब्रिज हॉस्पिटलिटी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया

Ads

आईएचसीएल ने ब्रिज हॉस्पिटलिटी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 05:11 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 05:11 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) टाटा समूह की इकाई इंडियन होटल्स कंपनी ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के साथ मिलकर लगभग 222 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ ब्रिज हॉस्पिटलिटी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस अधिग्रहण के बाद ब्रिज अब इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की अनुषंगी कंपनी बन गई है।

देश की सबसे बड़ी होटल कंपनी आईएचसीएल ने जनवरी में कहा था कि उसने ब्रिज हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ”आईएचसीएल ने अपनी सहायक कंपनियों- एएनके होटल्स प्राइवेट लिमिटेड और प्राइड हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर ब्रिज हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड में 51 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण 222 करोड़ रुपये तक के कुल निवेश के साथ पूरा कर लिया है।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण