आईआईएफसीएल का 2026-27 में ऋण पोर्टफोलियो एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगा: एमडी

Ads

आईआईएफसीएल का 2026-27 में ऋण पोर्टफोलियो एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगा: एमडी

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 05:05 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के प्रबंध निदेशक रोहित ऋषि ने कहा कि मजबूत परियोजनाओं के दम पर वित्त वर्ष 2026-27 के अंत से पहले कंपनी द्वारा वितरित ऋण एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।

कंपनी के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ’31 दिसंबर 2025 तक आईआईएफसीएल द्वारा वितरित किया गया कुल ऋण 80,515 करोड़ रुपये था। हमारी वर्तमान गति और विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं की मजबूत मांग को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष के अंत तक हमारा कुल ऋण पोर्टफोलियो एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।’

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘हमारा ध्यान केवल बही-खाता बढ़ाने पर नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे की प्राथमिकताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता, विविध और मजबूत पोर्टफोलियो तैयार करने पर है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय