आइकियो लाइटिंग के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 66.29 गुना अभिदान

Ads

आइकियो लाइटिंग के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 66.29 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - June 8, 2023 / 06:34 PM IST,
    Updated On - June 8, 2023 / 06:34 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) आइकियो लाइटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के तीसरे एवं अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कुल 66.29 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 606.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में की गई 1,52,24,074 शेयरों की पेशकश के मुकाबले उसे 100,92,76,892 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र-संस्थागत निवेशकों ने इस आईपीओ को अपना भरपूर समर्थन दिया है। इस श्रेणी में निर्गम को 163.58 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक खंड में 63.35 गुना अभिदान मिला है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड में भी निर्गम को 13.86 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए गए थे जबकि 90 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई थी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 270 से 285 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

एलईडी उपकरण बनाने वाली कंपनी आइकियो लाइटिंग ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 182 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम