आइकियो लाइटिंग के आईपीओ को दूसरे दिन 6.83 गुना अभिदान

Ads

आइकियो लाइटिंग के आईपीओ को दूसरे दिन 6.83 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - June 7, 2023 / 07:26 PM IST,
    Updated On - June 7, 2023 / 07:26 PM IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) आइकियो लाइटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बुधवार को 6.83 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 606.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,52,24,074 शेयरों की पेशकश पर 10,40,31,096 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 15.99 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड में 5.92 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 1.37 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 90 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 270 से 285 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

आइकियो लाइटिंग ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 182 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम