आम आदमी की जेब पर फिर बढ़ा बोझ, CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ोतरी, नई कीमत जाने यहां

Ads

increase in the prices of CNG and PNG : शहर के गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में छह रुपये प्रति किलोग्राम

  •  
  • Publish Date - August 2, 2022 / 10:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

CNG and PNG

मुंबई : increase in the prices of CNG and PNG : शहर के गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में छह रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत तत्काल प्रभाव से चार रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने की घोषणा की गई है। कीमतों में एक महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है।अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़े : अमेरिका को उम्मीद, भारत सोयाबीन निर्यात में व्यापार बाधाएं दूर करेगा

increase in the prices of CNG and PNG :  पिछले कई हफ्तों से बढ़ती कीमतों के चलते आपूर्तिकर्ता और वितरक औद्योगिक आपूर्ति में कटौती करने को मजबूर हो गए थे। इस साल अप्रैल के बाद से कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है। एमजीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘गैस लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हमने लागत की भरपाई करने का फैसला किया है। इसलिए हमने सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) की खुदरा कीमत 86 रुपये (प्रति किलोग्राम) और घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत 52.50 रुपये (प्रति यूनिट) तक बढ़ा दी है।’’

यह भी पढ़े : अल-कायदा के दो और संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस ने दबोचा, बड़ी साजिश को किया नाकाम 

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें