‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ 19 फरवरी को लोगों के लिए बंद, 21 फरवरी को एक अतिरिक्त दिन खुलेगा

Ads

‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ 19 फरवरी को लोगों के लिए बंद, 21 फरवरी को एक अतिरिक्त दिन खुलेगा

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 12:59 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 12:59 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ 19 फरवरी को बंद रहेगा और इसके बजाय लोगों के लिए इसे एक अतिरिक्त दिन 21 फरवरी को खोला जाएगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ‘‘ 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा। भारी उत्साह के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह शनिवार 21 फरवरी को खुला रहेगा।’’

कृष्णा ने कहा कि उद्घाटन सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित 20 राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रतिबंधों के कारण जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते, इसीलिए कल एक्सपो न खोलने का निर्णय लिया गया है।’’

इससे पहले ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच निर्धारित था।

भाषा निहारिका

निहारिका