‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ ने एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए सर्वाधिक प्रतिबद्धताओं का बनाया गिनीज रिकॉर्ड

Ads

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ ने एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए सर्वाधिक प्रतिबद्धताओं का बनाया गिनीज रिकॉर्ड

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 12:44 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 12:44 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 ने 24 घंटे के भीतर छात्रों से कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संख्या में प्रतिबद्धताएं हासिल करने का रिकॉर्ड बनाते हुए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्रिटिश रिकॉर्ड संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अधिनिर्णायक प्रवीण पटेल ने घोषणा की कि सम्मेलन के दौरान कुल 2,50,946 प्रतिबद्धताएं हासिल हुईं जबकि लक्ष्य केवल 5,000 का था।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘ यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना थी जिसके अनुरूप हमने कृत्रिम मेधा (एआई) के जिम्मेदार उपयोग की प्रतिबद्धताएं हासिल करने के लिए स्कूल एवं कॉलेज से संपर्क किया।’’

भाषा निहारिका

निहारिका