भारत चालू वित्त वर्ष में करीब आठ गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ने की राह पर: अधिकारी
भारत चालू वित्त वर्ष में करीब आठ गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ने की राह पर: अधिकारी
हैम्बर्ग, 22 सितंबर (भाषा) भारत चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 7.5 से आठ गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ने का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुलहरि ने विंडएनर्जी हैम्बर्ग में आयोजित यूरोपीय संघ-भारत पवन ऊर्जा व्यापार शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में छह गीगावाट से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है।
उन्होंने भरोसा जताया कि भारत वित्त वर्ष 2026-27 में 7.5 से आठ गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ने में सफल रहेगा।
भारत का लक्ष्य 2030 तक 100 गीगावाट से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का है और 31 अगस्त, 2026 तक देश में 58.52 गीगावाट पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित हो चुकी है।
भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 31 अगस्त तक 2.42 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


