बेंगलुरु में तीन अगस्त से इंडिया नैनो-2026 सम्मेलन का आयोजन
बेंगलुरु में तीन अगस्त से इंडिया नैनो-2026 सम्मेलन का आयोजन
बेंगलुरु, 25 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के गृह एवं जैव-प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को कहा कि राज्य के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नैनो-प्रौद्योगिकी सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘बेंगलुरु इंडिया नैनो-2026’ का 14वां संस्करण यहां तीन से पांच अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में शोध के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए नैनो प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) के बीच जुड़ाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस आयोजन के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, प्रदर्शनी, स्टार्टअप शोकेस, उत्कृष्टता पुरस्कार और शोधकर्ताओं तथा छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कर्नाटक ने लगातार यह दिखाया है कि दूरदर्शी नीतियों और मजबूत उद्योग सहयोग से समर्थित वैज्ञानिक उत्कृष्टता व्यापक बदलाव ला सकती है।
उन्होंने कहा कि ‘बेंगलुरु इंडिया नैनो’ सम्मेलन शोधकर्ताओं, नवोन्मेषकों, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाने का काम करता है।
भाषा प्रेम योगेश
प्रेम

Facebook


