एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को त्योहारी सीजन में बिक्री में दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को त्योहारी सीजन में बिक्री में दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को त्योहारी सीजन में बिक्री में दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद
Modified Date: September 22, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: September 22, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (एलजीईआई) के एक अधिकारी ने कहा है कि कंपनी को पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी सत्र में बिक्री में दोहरे अंक में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसकी वजह ग्राहकों का बेहतर भरोसा, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की वजह से किफायती दाम और त्योहारी सत्र का लंबा समय है।

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने अपने प्रीमियम उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए नए बाजार जोड़कर अपना निर्यात बढ़ाया है क्योंकि वह आने वाले वर्षों में विदेशी बाजारों से कुल राजस्व में दोहरे अंक का योगदान चाहती है।

एलजीईआई के सह-मुख्य बिक्री एवं विपणन अधिकारी संजय चितकारा ने कहा कि इसके अलावा, एलजी घरेलू बाजार में तेजी से बढ़ रहे उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में आदान लागत के दबाव के बावजूद 15.5 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की थी और मौजूदा तिमाही में भी वृद्धि की रफ़्तार बनाए रखी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में