भारत ने व्यापार वार्ता के लिए फिलीपींस, मालदीव के साथ संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत ने व्यापार वार्ता के लिए फिलीपींस, मालदीव के साथ संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत ने व्यापार वार्ता के लिए फिलीपींस, मालदीव के साथ संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: March 16, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: March 16, 2026 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) भारत ने फिलीपींस और मालदीव के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रस्तावित व्यापार समझौते के दायरे और तौर-तरीकों को संदर्भ की शर्तों (टीओआर) में रेखांकित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस के साथ तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) के लिए बातचीत शुरू होगी, जबकि मालदीव के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत होगी।

पीटीए में दो व्यापारिक साझेदार आपस में व्यापार की जाने वाली वस्तुओं की एक विशिष्ट संख्या पर आयात शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं।

दूसरी ओर, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत दो देश आपसी व्यापार में अधिकांश वस्तुओं पर आयात शुल्क को काफी हद तक घटा देते हैं या समाप्त कर देते हैं। इसके साथ ही सेवाओं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी आसान बनाया जाता है।

भारत का फिलीपींस को निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 3.11 प्रतिशत बढ़कर 2.16 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 17.8 प्रतिशत घटकर 1.17 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, मालदीव को भारत का निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 37.11 प्रतिशत घटकर 5.68 करोड़ डॉलर रहा, जबकि वहां से आयात 37.14 प्रतिशत बढ़कर 11.88 करोड़ डॉलर हो गया।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में