Pratapgarh Double Murder News: घर के अंदर इस हाल में मिले मां और बेटा, देखकर ग्रामीणों के भी उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस
Pratapgarh Double Murder News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे का शव घर के अंदर मिला हैं।
Pratapgarh Double Murder News/Image Source- IBC24
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे का शव घर के अंदर मिला हैं।
- बदमाशों ने घर में सो रही मां और उसके 12 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।
- सोमवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
Pratapgarh Double Murder News: प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे का शव घर के अंदर मिला हैं। बदमाशों ने घर में सो रही मां और उसके 12 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर के अंदर खून से लथपथ दोनों शव पड़े मिले और दीवारों पर भी खून के छींटे दिखाई दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बताया कि पारा हमीदपुर गांव में स्थित एक मकान में खून से लथपथ दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी रविवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी। (Pratapgarh Double Murder News) उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवपत्ति मौर्य (40 ) और अयान (12) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
Pratapgarh Double Murder News: पुलिस ने बताया कि पति दिनेश कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है, सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने शवों को देखने के बाद गांववालों को सूचित किया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैँ।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के लोगों से बातचीत की। (Pratapgarh Double Murder News) एसपी ने बताया कि मां-बेटे के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाई जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
Pratapgarh Double Murder News: जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। (Pratapgarh Double Murder News) सोमवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोग अंदर पहुंचे तो मां-बेटे के शव देखकर उनके होश उड़ गए. दोनों के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Hydroponic Ganja Seized: यहां से जब्त हुआ विशेष किस्म का ‘हाइड्रोफोनिक गांजा’.. कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, जानें क्यों है ख़ास..
- Govt Employees Latest News: इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी अब ये सुविधा! सरकार ने संसद में साफ इनकार, सैलरी बढ़ने के इतंजार के बीच लगा तगड़ा झटका
- Sunil Gavaskar On Kavya Maran: ‘भारतियों के खून के लिए इस्तेमाल हो सकता है पैसा…’ काव्या मारन पर भड़के ये पूर्व भारतीय कप्तान, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर पूछे गंभीर सवाल

Facebook


