भारत, तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर चर्चा की

Ads

भारत, तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 06:13 PM IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) भारत और पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू करने पर चर्चा की है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

दोनों देशों ने भारतीय कारोबारियों के लिए दीर्घकालिक व्यापार वीजा की सुविधा, दवा क्षेत्र में नियामकीय सहयोग और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया।

ये मुद्दे 29-30 अप्रैल, 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम में आयोजित भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में उठाए गए।

बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और तंजानिया के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव डॉ. सैमवेल विलियम शेलुकिंडो ने की।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “चर्चा में स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक लेन-देन को बढ़ावा देने के उपाय शामिल थे।”

बयान के अनुसार, वास्तविक समय पर भुगतान, डिजिलॉकर और डिजिटल सेवाओं में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ।

भाषा योगेश रमण

रमण