World’s Most Beautiful Airports 2026 : दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए भारत के ये 2 एयरपोर्ट! इंटरनेशनल लिस्ट में मिली बड़ी जगह
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की 2026 सूची में शामिल किए गए हैं। प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय पुरस्कार द्वारा जारी इस सूची में दोनों एयरपोर्ट्स को उनकी अनूठी वास्तुकला और आधुनिक डिजाइन के लिए सम्मानित किया गया है।
World's Most Beautiful Airports 2026
- नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में जगह मिली।
- प्रिक्स वर्साय 2026 की प्रतिष्ठित सूची में दोनों भारतीय एयरपोर्ट शामिल।
- भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को मिली बड़ी वैश्विक पहचान।
नई दिल्ली : World’s Most Beautiful Airports 2026 : नवी मुंबई और गुवाहाटी में अदाणी समूह के परिचालन वाले हवाई अड्डों को ‘प्रिक्स वर्साय’ की दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे- 2026 की सूची में शामिल किया गया है।इन हवाई अड्डों को इस सूची में शामिल किया जाना भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को मिल रही बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाता है।
विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की 2026 सूची’ में स्थान
Adani Airports World’s Most Beautiful Airports 2026 वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार संस्था प्रिक्स वर्साय ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तथा लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गुवाहाटी के टर्मिनल-2 को ‘विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की 2026 सूची’ में स्थान दिया है।
विशिष्ट और उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं हवाई अड्डे
कंपनी के बयान के अनुसार, सूची में शामिल ये सातों हवाई अड्डे अपनी विशिष्ट और उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। ये हवाई अड्डे दर्शाते हैं कि आधुनिक विमानन अवसंरचना अब पारंपरिक मानकों से आगे बढ़कर यात्रियों को अधिक समृद्ध, आकर्षक और सामंजस्यपूर्ण अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।इस सूची में अन्य हवाई अड्डे ग्वांगझू, फ्रैंकफर्ट, कंडल स्टुएंग, पिट्सबर्ग और सैन डिएगो हैं।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur High Court Landmark Judgment : दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने खुद को लगाई आग, 20 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपी की 10 साल की सजा बरकरार
- Mahamandaleshwar Suminanand Maharaj Death Threat : ‘कन्हैया लाल जैसा हाल करेंगे… मोदी-मोहन भी नहीं बचा पाएंगे! उज्जैन के महामंडलेश्वर को मिली सिर तन से जुदा करने की खौफनाक धमकी
- Raja Raghuvanshi Murder Case Update : ‘मेरे बेटे को क्यों मरवाया?’ सोनम के बयान पर फूटा राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा, लगाए कई गंभीर आरोप
- Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri : ‘पहले मारेंगे, फिर आत्महत्या का इल्जाम लगाएंगे!’ किन्नर गद्दी को लेकर गादीपति भावना ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Facebook


