भारतीय मूल के उद्योपति यूसुफअली को अबू धाबी का शीर्ष नागरिक सम्मान

भारतीय मूल के उद्योपति यूसुफअली को अबू धाबी का शीर्ष नागरिक सम्मान

भारतीय मूल के उद्योपति यूसुफअली को अबू धाबी का शीर्ष नागरिक सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 10, 2021 1:17 pm IST

दुबई, 10 अप्रैल (भाषा) अबू धाबी के बड़े शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने भारतीय मूल के उद्योगपति यूसुफअली एमए और 11 अन्य लोगों समुदायों में परमार्थ योगदान और अन्य अच्छे कार्यों के लिए अबू धाबी के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

यूसुफअली (65) अबू धाबी के लुलु ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। यह समूह कई देशों में हाइपरमार्केट और खुदरा कंपनियों का परिचालन करता है। उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

‘द खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार, इन लोगों को विभिन्न क्षेत्रों मसलन स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक सेवा, मानवीय कार्यों के अलावा संस्कृति, धरोहर और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में