आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी है।
वित्त मंत्रालय की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून की अनुकूल स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है।
आर्थिक मामलों के विभाग ने सोमवार को जारी मासिक आर्थिक समीक्षा के अक्टूबर संस्करण में कहा, ‘‘बेहतर कृषि उपज की संभावनाओं ने चुनिंदा खाद्य वस्तुओं में मौजूदा मूल्य दबावों के बावजूद मुद्रास्फीति के परिदृश्य को नरम बना दिया है।’’
रिपोर्ट में कहा गया कि नवंबर की शुरुआत के रुझानों ने प्रमुख खाद्य कीमतों में नरमी का संकेत दिया है। हालांकि, भू-राजनीतिक कारक घरेलू मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करना जारी रख सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, खरीफ की बंपर फसल से आने वाले महीनों में खाद्य मुद्रास्फीति के कम होने की उम्मीद है।
इसके मुताबिक, धुंधली वैश्विक पृष्ठभूमि के बीच भारत में आर्थिक गतिविधियों के कई उच्च आवृत्ति संकेतकों ने अक्टूबर में वापसी दिखाई है। इसमें ग्रामीण और शहरी मांग के संकेतक और क्रय प्रबंधक सूचकांक और ई-वे बिल जैसे आपूर्ति पक्ष के संकेतक शामिल हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pm