भारत में अगस्त महीने में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई : पीएमआई

भारत में अगस्त महीने में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई : पीएमआई

भारत में अगस्त महीने में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई : पीएमआई
Modified Date: September 1, 2023 / 01:22 pm IST
Published Date: September 1, 2023 1:22 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारत में विनिर्माण गतिविधियों ने अगस्त में गति पकड़ी है। उत्पादन बढ़ने की दर और नए ऑर्डर की दर का करीब तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ना इसकी मुख्य वजह है। शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 58.6 पर आ गया, जो जुलाई में 57.8 था।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के लिए पीएमआई परिणामों ने अगस्त में देश के विनिर्माण परिदृश्य की एक जीवंत तस्वीर पेश की है।

डी लीमा ने कहा, ‘‘ नए ऑर्डर तथा उत्पादन में मजबूत तथा तेज वृद्धि से पता चलता है कि यह क्षेत्र दूसरी तिमाही (राजकोषीय) की आर्थिक वृद्धि में एक मजबूत योगदान देगा।’’

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में