इंडो-एमआईएम के आईपीओ को मिलीं 72.34 गुना बोलियां

इंडो-एमआईएम के आईपीओ को मिलीं 72.34 गुना बोलियां

इंडो-एमआईएम के आईपीओ को मिलीं 72.34 गुना बोलियां
Modified Date: July 27, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: July 27, 2026 9:40 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली इंडो-एमआईएम लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन कुल 72.34 गुना बालियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ के तहत पेश किए गए 5,50,93,201 शेयरों के मुकाबले 3,98,55,10,020 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में सर्वाधिक 204.34 गुना अभिदान मिला। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 50.63 गुना और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 6.67 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के आईपीओ को बोली के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को पूर्ण अभिदान मिला था। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 1,141 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ के लिए कीमत दायरा 461-485 रुपये प्रति शेयर है।

बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी का आईपीओ 500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा करीब 6.83 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 24,000 करोड़ रुपये आंका गया है।

कंपनी ने कहा कि नये निर्गम से प्राप्त राशि में से 400 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ बकाया कर्ज के समय से पहले भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में