विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा
विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) देश का औद्योगिक उत्पादन विनिर्माण क्षेत्र में सुधार से फरवरी में 5.2 प्रतिशत बढ़ा। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन फरवरी, 2025 में 2.7 प्रतिशत बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जनवरी, 2026 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को पहले जारी 4.8 प्रतिशत के अस्थायी अनुमान से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है।
एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2026 में विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि तेज होकर छह प्रतिशत हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2.8 प्रतिशत थी।
खनन क्षेत्र की वृद्धि भी थोड़ा सुधरकर 3.1 प्रतिशत हो गई जबकि फरवरी, 2025 में यह 1.6 प्रतिशत थी।
बिजली उत्पादन फरवरी में 2.3 प्रतिशत बढ़ा जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 3.6 प्रतिशत बढ़ा था।
वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत पर स्थिर रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर है।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


