इंफो एज वैकल्पिक निवेश कोष में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
इंफो एज वैकल्पिक निवेश कोष में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड देश की शुरुआती चरण वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी कंपनियों को बढावा देने के लिए एक वैकल्पिक निवेश कोष में 250 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
कंपनी ने बताया कि उसने ए88 फंड-1 नाम की योजना के साथ निवेश करने का समझौता किया है। यह योजना सेबी में पंजीकृत ए88 ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई है।
कंपनी सीधे या अपनी पूरी तरह स्वामित्व वाली इकाइयों के माध्यम से इस कोष में कुल 250 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी।
इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि कंपनी ने ए88 ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई ए88 फंड-1 योजना के साथ निवेश करने का समझौता किया है। यह ट्रस्ट सेबी में श्रेणी-दो वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में पंजीकृत है। कंपनी इस योजना में सीधे या अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों, जैसे स्मार्ट वेब इंटरनेट सर्विसेज लिमिटेड, के माध्यम से कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी।
इस योजना का उद्देश्य निवेश करने वालों को लंबे समय में अच्छा लाभ दिलाना और भारत में नई तकनीक पर काम करने वाली शुरुआती कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करना है।
एक अन्य बड़े फैसले में कंपनी ने कहा कि वह अपनी सहयोगी कंपनी शॉपकिराना ई ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड से बाहर निकल रही है। इसके लिए सिंगापुर की ट्रस्टरूट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के साथ शेयरों की अदला-बदली का समझौता किया गया है।
इस समझौते के तहत इंफो एज की इकाई स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट्स (होल्डिंग) लिमिटेड अपनी पूरी 26.14 प्रतिशत हिस्सेदारी ट्रस्टरूट इंटरनेट को दे देगी। इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 3.29 करोड़ डॉलर आंकी गई है।
इसके बदले ट्रस्टरूट इंटरनेट, स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट्स (होल्डिंग) लिमिटेड को 1,04,868 वरीयता शेयर देगा, जिससे उसे उस कंपनी में 2.021 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
भाषा
योगेश रमण
रमण

Facebook


