निवेशकों की पूंजी 3.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण सर्वोच्च स्तर पर

Modified Date: February 2, 2024 / 07:10 pm IST
Published Date: February 2, 2024 7:10 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को अबतक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 440.33 अंक चढ़कर 72,085.63 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक तक पहुंच गया था।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,34,413.44 करोड़ रुपये चढ़कर 3,82,76,857.79 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

भाषा अनुराग रमण

रमण

लेखक के बारे में