एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को 188.85 गुना अभिदान मिला

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को 188.85 गुना अभिदान मिला

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को 188.85 गुना अभिदान मिला
Modified Date: August 3, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:59 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) निवेशकों की ओर से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के चलते एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को 188.85 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ में पेश किए गए 39.87 लाख शेयरों के मुकाबले 75.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 374.58 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 205.42 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 90.47 गुना अभिदान मिला।

इस आईपीओ के तहत बोली का दायरा 400-425 रुपये प्रति शेयर था। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से पहले ही 130.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

यह आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम है, जिसके तहत 290 करोड़ रुपये तक जुटाए जा रहे हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में