मेकमाईट्रिप का समायोजित परिचालन लाभ जून तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 5.14 करोड़ डॉलर पर
मेकमाईट्रिप का समायोजित परिचालन लाभ जून तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 5.14 करोड़ डॉलर पर
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) नैस्डैक में सूचीबद्ध यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप लिमिटेड का समायोजित परिचालन लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 5.14 करोड़ डॉलर रहा।
गुरुग्राम मुख्यालय वाली कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसने 4.73 करोड़ डॉलर का समायोजित परिचालन लाभ दर्ज किया था।
कंपनी की सकल बुकिंग स्थिर मुद्रा के आधार पर समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 19.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.9 अरब डॉलर तक पहुंच गई।
मेकमाईट्रिप ने कहा, ”यात्रा को प्रभावित करने वाली कई बाहरी घटनाओं से मिली चुनौतियों के बावजूद हमने इस तिमाही में मजबूत वृद्धि हासिल की।”
स्थिर मुद्रा के आधार पर तिमाही के लिए राजस्व में सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
रमण

Facebook


