शेयर बाजार में तेज गिरावट से निवेशकों को 12.87 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Ads

शेयर बाजार में तेज गिरावट से निवेशकों को 12.87 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 06:37 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट से निवेशकों को 12.87 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

पश्चिम एशिया में तेल एवं गैस संयंत्रों पर बढ़ते हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के दबाव में बीएसई सेंसेक्स लगभग 2,500 अंक लुढ़क गया।

पश्चिम एशिया संकट 28 फरवरी को शुरू होने के बाद से निवेशकों को 37 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक यानी 3.26 प्रतिशत का गोता लगातार 74,207.24 अंक पर बंद हुआ। यह जून, 2024 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबार के दौरान, यह 2,753.18 अंक टूटकर 73,950.95 अंक पर आ गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 12,87,273.89 करोड़ रुपये घटकर 4,26,13,557.95 करोड़ रुपये (4,610 अरब डॉलर) रह गया।

भाषा रमण अजय

अजय