Qatar LNG Plant Blast News/Image Credit: X Handle
Qatar LNG Plant Blast News: नई दिल्ली: क़तर में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि, ये हादसा उस समय हुआ जब ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित गैस फैसिलिटी में काम दोबारा शुरू किया जा रहा था।
इस घटना को अधिकारियों ने बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ एक टेक्निकल एक्सीडेंट बताया है। (Qatar LNG Plant Blast News) यह सुविधा देश के सबसे बड़े LNG प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी का हिस्सा है। कतर के एनर्जी मंत्रालय ने भी इस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
#BreakingNews 🇶🇦 Qatar’s Ministry of Interior reports at least 54 people injured and 18 still missing following an explosion and fire at a Liquefied Natural Gas (LNG) facility in the Ras Laffan Industrial Zone. #Qatar #RasLaffan pic.twitter.com/YZpeUDRHoi
— Manakdeep Singh Kharaud (@Iam_MKharaud) June 22, 2026
इस भीषण हादसे पर दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने चिंता जताई है। दूतावास की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग अब लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। कतर के एनर्जी मिनिस्टर साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को दोहा में मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए इंडस्ट्रियल हादसा बताया।
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण के बाद कतर ने अपना प्रोडक्शन को रोक दिया था। इसका असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर पड़ा था। (Qatar LNG Plant Blast News) कतर अपने क्लाइंट्स को LNG शिपमेंट नहीं भेज पा रहा था। युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू होने और ईरान की पकड़ कमजोर होने के बाद एक्सपोर्ट टर्मिनल शुरू करने की कोशिश की जा रही थी।
Breaking: Indians are among the 15 dead and 66 reported injured in massive explosion at an LNG facility in Qatar, says the country’s energy minister pic.twitter.com/Yumq7Cfkml
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) June 22, 2026
सरकारी कंपनी कतरएनर्जी के मुताबिक, रविवार रात बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में काम के दौरान धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। (Qatar LNG Plant Blast News) कतर दुनिया के सबसे बड़े नैचुरल गैस प्रोड्यूसर देशों में शामिल है। ऐसे में रास लफ्फान जैसे बड़े LNG हब में हुई यह घटना ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-