Jaipur RE-Neet exam Cheating : शरीर के इस हिस्से में मोबाइल छिपाकर NEET देने पहुंची छात्रा, मेटल डिटेक्टर पर दिया ‘हुक’ का बहाना, फिर खुल गई पूरी पोल

Ads

जयपुर में आयोजित NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा को अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि वह AI की मदद से सवाल हल करने की तैयारी में थी, लेकिन केंद्र पर लगे जैमर ने उसकी पूरी योजना विफल कर दी।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 08:17 PM IST

Jaipur RE-Neet exam Cheating / Image SOurce : AI

HIGHLIGHTS
  • जयपुर के बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्रा पकड़ी गई।
  • अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर परीक्षा हॉल में पहुंची थी।
  • AI की मदद से प्रश्नों के उत्तर खोजने की थी योजना।

जयपुर :Jaipur RE-Neet exam Cheating :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित नीट-यूजी (NEET-UG 2026) री-एग्जाम के दौरान एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिंदायका स्थित एक परीक्षा केंद्र में एक छात्रा को अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छुपाकर एआई की मदद से पेपर हल करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। सोमवार को आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल में भेज दिया गया है।

अंडरगारमेंट्स में छुपाया मोबाइल

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को परीक्षा के दौरान शिक्षकों को छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सघन जांच करने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में छात्रा ने कुबूल किया कि उसने शर्ट के बटन के नीचे अंडरगारमेंट्स में मोबाइल को इस तरह छुपाया था कि वह सुरक्षा जांच से बच सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्रा परीक्षा के दौरान ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) टूल की मदद से सवालों के सही जवाब खोजने के इरादे से मोबाइल अंदर ले गई थी।

इंटरनेट नहीं कर रहा था काम

हालांकि, परीक्षा केंद्र पर लगे हैवी जैमर के कारण इंटरनेट काम नहीं कर रहा था, जिससे उसकी यह योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गई। प्रारंभिक जांच में मोबाइल के भीतर से नीट प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिली हैं, लेकिन जैमर की वजह से वह इन्हें बाहर नहीं भेज सकी।

मेटल डिटेक्टर का अलर्ट और सुरक्षा में चूक

जांच में यह भी सामने आया कि एंट्री के समय दो बार मेटल डिटेक्टर ने बीप की आवाज देकर अलर्ट किया था। मगर, छात्रा ने सुरक्षाकर्मियों को झांसा देते हुए कहा कि यह आवाज अंडरगारमेंट्स में लगे हुक की वजह से आ रही है और सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केवल छात्रा पर ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है कि इतनी कड़ी चेकिंग के बाद भी मोबाइल परीक्षा हॉल तक कैसे पहुंच गया।

इन्हें भी पढ़ें :