नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते से वैश्विक अनिश्चितता घटने के बीच शेयर बाजार में लगातार पांच दिन की तेजी के दौरान निवेशकों की संपत्ति कुल 25.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 254.36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 77,409.98 अंक पर पहुंच गया। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में यह 3,577.43 अंक यानी 4.84 प्रतिशत चढ़ा है।
तेजी के इस दौर में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 25,27,159.17 करोड़ रुपये बढ़कर 4,77,60,939.62 करोड़ रुपये (5.07 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.43 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.33 प्रतिशत चढ़ा।
बाजार पूंजीकरण ने बुधवार को फिर से पांच लाख करोड़ डॉलर का स्तर हासिल किया था।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय