कोल्टे-पाटिल को एमएमआर में छह परियोजनाओं से 6,000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद

Ads

कोल्टे-पाटिल को एमएमआर में छह परियोजनाओं से 6,000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 03:50 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 03:50 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में छह आवासीय सोसायटी का पुनर्विकास करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन परियोजनाओं से उसे कुल 6,000 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

पुणे की कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एमएमआर में छह प्रमुख इलाकों- सांताक्रूज वेस्ट, अंधेरी वेस्ट (लोखंडवाला), ओशिवारा, वर्सोवा, घाटकोपर ईस्ट और वाशी में सोसायटी के पुनर्विकास की परियोजना अपने पोर्टफोलियों में शामिल की हैं।

ये परियोजनाएं अगले छह से 12 महीनों के दौरान शुरू की जाएंगी।

कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स अब तक 68 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। इनमें आवासीय परिसर, एकीकृत टाउनशिप, वाणिज्यिक परिसर और आईटी पार्क शामिल हैं।

कंपनी ने पुणे, मुंबई और बेंगलुरु में 3.3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक बिक्री योग्य क्षेत्र का विकास किया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन के साथ रणनीतिक साझेदारी की थी, जिसके तहत ब्लैकस्टोन ने कंपनी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

भाषा यासिर अजय

अजय