नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी रहने से निवेशकों की संपत्ति 9.66 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,695.40 अंक यानी 2.30 प्रतिशत उछलकर 75,527.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,775.47 अंक तक चढ़ गया था।
इस तेजी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 9,66,538.35 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,00,318.80 करोड़ रुपये (4.84 लाख करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया।
भाषा रमण प्रेम
प्रेम