iPhone 17 Pro Max Offers: अब iPhone 17 Pro Max पर 70,000 रुपये से ज्यादा बचेंगे? Flipkart पर बंपर ऑफर, जानें कैसे उठाए फायदा

Ads

iPhone 17 Pro Max Offers: एप्पल का iPhone 17 Pro Max अभी Flipkart पर बेहद आकर्षक कीमत में उपलब्ध है। खासकर iPhone 16 Pro Max यूजर्स को अपग्रेड करने पर बड़ी बचत का फायदा मिल सकता है।

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 04:39 PM IST

(iPhone 17 Pro Max Offers/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत ₹1,47,900 है।
  • iPhone 16 Pro Max एक्सचेंज पर ₹63,100 तक मिल सकते हैं।
  • Flipkart Axis Bank Credit Card पर ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट।

नई दिल्ली: iPhone 17 Pro Max Offers: एप्पल का iPhone 17 Pro Max इस समय Flipkart पर आकर्षक (iPhone 17 Pro Max Offers) ऑफर के साथ मिल रहा है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह डील बेहद फायदेमंद हो सकती है जिनके पास iPhone 16 Pro Max है। 256GB सिल्वर वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 1,47,900 रुपये है। जबकि इसकी MRP 1,49,900 रुपये बताई गई है। पुराने iPhone को एक्सचेंज करने और बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी प्रभावी कीमत करीब 79,800 रुपये तक पहुंच सकती है।

एक्सचेंज करने पर बड़ा फायदा

इस ऑफर में सबसे ज्यादा बचत पुराने iPhone 16 Pro Max को एक्सचेंज करने पर हो सकती है। Flipkart की ओर से इस फोन के लिए 63,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई जा रही है। हालांकि, यह रकम फाइनल नहीं है। फोन की कंडीशन, इस्तेमाल की अवधि और पिकअप के समय होने वाले वेरिफिकेशन के आधार पर एक्सचेंज कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने पुराने फोन की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक कर लें।

बैंक ऑफर से और घट सकती है कीमत

एक्सचेंज के अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने वाले पात्र ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट (iPhone 17 Pro Max Offers) डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं प्रोडक्ट पेज पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट का भी उल्लेख है। इन सभी लागू ऑफर्स को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत 79,800 रुपये तक पहुंच सकती है।

No Cost EMI का भी विकल्प

iPhone 17 Pro Max खरीदने वालों के लिए No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार 6 महीने की EMI करीब 14,133 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। ध्यान रखें कि एक्सचेंज की अंतिम रकम डिवाइस की हालत और सफल वेरिफिकेशन (iPhone 17 Pro Max Offers) पर निर्भर करेगी। बैंक डिस्काउंट भी केवल योग्य Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स के लिए लागू होगा। इसलिए भुगतान करने से पहले सभी ऑफर और शर्तें जांचना जरूरी है। iPhone 16 Pro Max से अपग्रेड करने वालों के लिए यह डील फिलहाल काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 17 Pro Max की कीमत कितनी है?

Flipkart पर 256GB Silver मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹1,47,900 बताई गई है।

iPhone 16 Pro Max एक्सचेंज करने पर कितना फायदा मिलेगा?

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max के लिए ₹63,100 तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई जा रही है।

क्या बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है?

हां, पात्र Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

ऑफर्स के बाद iPhone 17 Pro Max कितने में मिलेगा?

सभी लागू ऑफर्स और एक्सचेंज को मिलाने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹79,800 तक हो सकती है।