(Vi Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)
Vi Recharge Plan: महंगे होते मोबाइल रिचार्ज के बीच वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने कुछ ग्राहकों के लिए खास ऑफर (Vi Recharge Plan) पेश किया है। कंपनी के 859 रुपये वाले प्लान में आमतौर पर 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन इस समय कुछ यूजर्स को इसी कीमत में 180 दिन यानी करीब 6 महीने की वैलिडिटी दी जा रही है। यह ऑफर अगर आपके नंबर पर उपलब्ध है तो लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता कम हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ यूजर्स इस प्लान को बार-बार रिचार्ज कर रहे हैं।
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और वैलिडिटी है। Vi के अनुसार 180 दिनों की वैलिडिटी वाला 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान (Vi Recharge Plan) पहले करीब 1,749 रुपये में मिलता था। अब यही फायदे 859 रुपये वाले प्लान में मिलने का दावा किया जा रहा है। प्लान में 1.5GB रोजाना हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G एक्सेस जैसे फायदे शामिल हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिल सकता है।
Vi अपने प्रीपेड ग्राहकों को प्लान स्टैकिंग की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स मौजूदा प्लान खत्म होने से पहले ही अगला रिचार्ज कर सकते हैं। ऐसे में नया प्लान बाद में एक्टिव होता है। इसी सुविधा का इस्तेमाल करके कुछ ग्राहक 859 रुपये वाले ऑफर को कई बार रिचार्ज कर रहे हैं। इससे वे अपनी सर्विस वैलिडिटी को काफी लंबे समय तक बढ़ा सकते हैं और भविष्य में रिचार्ज महंगा होने की स्थिति में बचत कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर (Vi Recharge Plan) सभी Vi यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने इसे मिलने की जानकारी साझा की है, जबकि कुछ यूजर्स को सामान्य 84 दिन वाली वैलिडिटी ही दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि कंपनी यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों को दे रही है। इसलिए अपने नंबर पर इसकी उपलब्धता जांचना जरूरी है।
🔥 Vi Users: ₹1,749 Recharge at Just ₹859!
Get 1.5GB/day + 180 days validity.
⚠️ Personalised offer. Check your Vi App to see if you’re eligible.
Offer availability may vary by user. pic.twitter.com/scpd7r6VZM
— DealBee Deals (@DealBeeOfficial) September 6, 2026
ऑफर देखने के लिए अपने फोन में Vi App खोलकर लॉगिन करें और Recharge सेक्शन में जाएं। इसके बाद Recommended, Exclusive for You या Special Offers सेक्शन चेक करें। अगर 859 रुपये वाले प्लान पर ‘EXTRA Validity’ और ‘180 days validity’ लिखा दिखता है तो आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं। अगर केवल 84 दिन की वैलिडिटी दिखाई दे रही है तो आपके नंबर पर फिलहाल यह खास ऑफर उपलब्ध नहीं है।