ईरान की मुद्रा अबतक के सबसे निचले स्तर 25 लाख रियाल प्रति डॉलर पर

Ads

ईरान की मुद्रा अबतक के सबसे निचले स्तर 25 लाख रियाल प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 04:00 PM IST

तेहरान, 29 सितंबर (एपी) ईरान की मुद्रा रियाल मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। तेहरान में कारोबारियों ने एक अमेरिकी डॉलर के बदले 25 लाख रियाल से अधिक की दर पर कारोबार किया।

यह गिरावट दो सितंबर को दर्ज पिछले रिकॉर्ड 22 लाख रियाल प्रति डॉलर के स्तर के केवल 27 दिन बाद हुई है। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरानी मुद्रा की विनिमय दर में लगतार गिरावट आ रही है।

एपी रमण अजय

अजय