IRB Infra Share Price: आईआरबी इन्फ्रा के टोल राजस्व में 10% की छलांग, शेयर में आई तेजी – NSE:IRB, BSE:532947
IRB Infra Share Price: आईआरबी इन्फ्रा के टोल राजस्व में 10% की छलांग, शेयर में आई तेजी

(IRB Infra Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- शुक्रवार को शेयर में 0.78% की तेजी आई।
- ओपनिंग प्राइस 43.45 रुपये और हाई 45.34 रुपये रहा।
- महाराष्ट्र का एमपी एक्सप्रेसवे सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेटर रहा।
IRB Infra Share Price: शुक्रवार, 9 मई 2025 को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 880 अंक टूटकर 79,454.47 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008.00 से स्तर पर बंद हुआ था। लगभग सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार का मूड नेगेटिव रहा। लेकिन आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली।
IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में हल्की तेजी
शुक्रवार, 9 मई 2025 को IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर में 0.78% की तेजी देखने को मिली। इस दिन यह शेयर 43.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 45.34 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा तथा दिन के अंत में यह शेयर 45.21 रुपये पर बंद हुआ। इस दौरान स्टॉक का निचला स्तर 43.45 रुपये रहा। कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 78.15 रुपये और लो लेवल 40.96 रुपये है। शुक्रवार तक IRB इन्फ्रा का मार्केट कैप 27,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

टोल कलेक्शन में 10% की वृद्धि
IRB इन्फ्रा ने अप्रैल 2025 में टोल राजस्व में 10% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि, उसका टोल कलेक्शन अप्रैल में 5.54 अरब रुपये तक पहुंच गया, जबकि अप्रैल 2024 में यह 5.03 अरब रुपये था। यह वृद्धि कंपनी के लिए मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।
महाराष्ट्र टोल प्रोजेक्ट का योगदान
IRB के 17 टोल प्रोजेक्ट्स में से, महाराष्ट्र में स्थित IRB एमपी एक्सप्रेसवे ने सबसे ज्यादा 1.50 अरब रुपये का योगदान दिया, जो पिछले वर्ष 1.40 अरब रुपये था। वहीं, अहमदाबाद-वडोदरा सुपर एक्सप्रेस टोलवे से भी आय बढ़कर 650.4 मिलियन रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले 590.2 मिलियन थी।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शुक्रवार, 9 मई 2025 को आईआरबी इन्फ्रा का शेयर 45.21 रुपये पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IRB Infra Share Price: IRB Infra's toll revenue jumped 10%, stock rose
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm