आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल राजस्व फरवरी में 22 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये

Ads

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल राजस्व फरवरी में 22 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 02:00 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 02:00 PM IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को बताया कि फरवरी 2026 में उसका टोल राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये रहा।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक फरवरी 2025 में कंपनी का टोल राजस्व 614 करोड़ रुपये था। इस राजस्व में आईआरबी इनविट फंड और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की कमाई शामिल है।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में शामिल किए गए आईआरबी हरिहरा टोलवेज ने फरवरी 2026 में टोल राजस्व में 52.8 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

आईआरबी इंफ्रा के डिप्टी सीईओ अमिताभ मुरारका ने कहा, ”हमारी संपत्तियों में यातायात की मजबूत वृद्धि और नए शामिल किए गए हरिहरा कॉरिडोर से मिलने वाला योगदान उत्साहजनक है। टोल संग्रह की वृद्धि पिछले महीने के 15 प्रतिशत से बढ़कर अब 22 प्रतिशत हो गई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह तेजी जारी रहेगी।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय