इरकॉन का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 9.5 प्रतिशत घटकर 191.46 करोड़ रुपये पर

Ads

इरकॉन का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 9.5 प्रतिशत घटकर 191.46 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 9.5 प्रतिशत घटकर 191.46 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 211.78 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय घटकर 3,291.19 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,515.25 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 0.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। हालांकि, यह वार्षिक आम बैठक (एजीएम) शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

भाषा योगेश रमण

रमण