आईआरएफसी हैदराबाद मेट्रो को 13,527 करोड़ रुपये का कर्ज पुनर्वित्तपोषण करेगी

आईआरएफसी हैदराबाद मेट्रो को 13,527 करोड़ रुपये का कर्ज पुनर्वित्तपोषण करेगी

आईआरएफसी हैदराबाद मेट्रो को 13,527 करोड़ रुपये का कर्ज पुनर्वित्तपोषण करेगी
Modified Date: May 25, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:44 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना की ऋण देनदारियों के पुनर्वित्तपोषण के लिए सोमवार को एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत आईआरएफसी मेट्रो परियोजना के कर्ज का पुनर्वित्तपोषण करने के लिए 13,527 करोड़ रुपये का सावधि ऋण उपलब्ध कराएगी।

रेल उपक्रम आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे ने कहा कि कंपनी जून तक 13,500 करोड़ रुपये हैदराबाद मेट्रो को वितरित कर देगी।

यह आईआरएफसी द्वारा वित्तपोषित पहली मेट्रो परियोजना है और कंपनी को उम्मीद है कि वह भविष्य में इस तरह के अन्य मौजूदा परियोजनाओं को भी वित्तपोषित करेगी।

दुबे ने कहा, ‘‘देश में करीब 50 मेट्रो परियोजनाएं विकास के चरण में हैं और आगे इस क्षेत्र में काफी कारोबारी अवसर मौजूद हैं।’’

हैदराबाद मेट्रो परियोजना की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए रेलवे कंपनी ने जापानी येन में 1.1 अरब डॉलर की बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) जुटाई है।

उन्होंने कहा कि आईआरएफसी चालू वित्त वर्ष में घरेलू और विदेशी बाजारों से 70,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, ताकि अपने कारोबार का विस्तार किया जा सके।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में