आईआरएफसी का पहली तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1,927 करोड़ रुपये पर

आईआरएफसी का पहली तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1,927 करोड़ रुपये पर

आईआरएफसी का पहली तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1,927 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:07 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,927 करोड़ रुपये रहा है।

रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाली इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,746 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

आईआरएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8,391 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,918 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की ब्याज आय घटकर 1,148 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,497 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की पट्टा आय बढ़कर 7,094 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,404 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में इस नवरत्न कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 6,464 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,173 करोड़ रुपये था।

आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए मजबूत शुरुआत रही है। इस दौरान कंपनी ने अब तक का सर्वाधिक तिमाही राजस्व, कुल संपत्ति और लाभ दर्ज किया है।’’

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में