आईटीआई को बीएसएनएल से 4जी उपकरणों के लिए 856 करोड़ रुपये का ठेका मिला

आईटीआई को बीएसएनएल से 4जी उपकरणों के लिए 856 करोड़ रुपये का ठेका मिला

आईटीआई को बीएसएनएल से 4जी उपकरणों के लिए 856 करोड़ रुपये का ठेका मिला
Modified Date: July 16, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: July 16, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता आईटीआई लिमिटेड को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लिए पश्चिमी क्षेत्र में 4जी मोबाइल नेटवर्क तैनात करने का 856.39 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

आईटीआई लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसे हाल ही में बीएसएनएल से पश्चिम भारत में 4जी मोबाइल नेटवर्क विस्तार के लिए यह कार्यादेश प्राप्त हुआ है। इस क्षेत्र में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत 7,613 स्थलों पर 4जी नेटवर्क की योजना बनाना, अभियांत्रिकी कार्य, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करना शामिल है, जिसे पूर्ण समाधान आधार पर पूरा किया जाएगा।

कंपनी इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ गठजोड़ में बीएसएनएल के पश्चिमी क्षेत्र के लिए 2,640 करोड़ रुपये के 4जी दूरसंचार उपकरण का कार्य पूरा कर चुकी है।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह वर्तमान में बीएसएनएल के लिए भारतनेट चरण-तीन परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनकी कुल लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में चल रही हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में