वाहनों की कीमत में आ सकती है कमी! केंद्रीय मंत्री ने दिए GST दरों में कटौती के संकेत

वाहनों की कीमत में आ सकती है कमी! केंद्रीय मंत्री ने दिए GST दरों में कटौती के संकेत

वाहनों की कीमत में आ सकती है कमी! केंद्रीय मंत्री ने दिए GST दरों में कटौती के संकेत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 4, 2020 1:52 pm IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वाहनों के लिये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती की संभावना के शुक्रवार को संकेत दिये। उन्होंने मोटर वाहन उद्योग को जल्दी ही कुछ अच्छी खबर मिलने की भी उम्मीद जाहिर की। भारी उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि वाहन को कबाड़ करने की नीति का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और सभी संबंधित पक्षों ने इस पर राय दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस नीति की घोषणा संभव है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 19 कोरोना संक्रमितों की मौत, 1688 नए मरीजों की पुष्टि

जावड़ेकर ने वाहनों के लिये जीएसटी दरों में कटौती की संभावना के बारे में कहा कि वित्त मंत्रालय प्रस्ताव पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की सारी जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘तार्किक तरीके से सोचें तो दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन वाहनों की अलग श्रेणी तथा इसके बाद चार पहिया वाहन…इस तरह से क्रम हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि आपलोगों को जल्दी ही कुछ अच्छी खबर मिलेगी।’’

Read More: मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, बस ऑपरेटर्स का 5 महीने का टैक्स किया जाएगा माफ, कल से चलेंगी बसें

मंत्री ने कहा कि वह जीएसटी दरें घटाने की वाहन उद्योग की मांग पर निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा करेंगे। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हो सकता है हम तुरंत जीएसटी दरें घटाने पर सहमत न हों, लेकिन यह अंतिम इनकार नहीं होगा। निश्चित तौर पर आगे का कुछ रास्ता मिलेगा, जो मुझे दिख भी रहा है और इस दिशा में प्रगति होगी।’’

Read More: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- ट्रेन चलाने में जल्दबाजी की गई, अभी बढ़ा हुआ है संक्रमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने उद्योग जगत के साथ एक बातचीत में कहा था कि दोपहिया वाहन न तो लक्जरी और न ही नुकसानदेह सामान है, अत: जीएसटी दर में संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा एक दर संशोधन प्रस्ताव लाया जायेगा। दोपहिया वाहनों पर अभी 28 फीसदी जीएसटी लगता है। जीएसटी दरें केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली परिषद द्वारा तय की जाती हैं, जिसमें सभी राज्यों के वित्त या कराधान के प्रभारी मंत्री शामिल होते हैं।

Read More: इस अस्पताल ने खड़े किए हाथ, कोरोना संक्रमितों को भर्ती करना किया बंद, जानिए क्या है मामला

जावड़ेकर ने वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 60वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि मांग को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘मोटर वाहन उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण है और हम अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिये प्रोत्साहन प्रदान करके उद्योग का समर्थन करना चाहेंगे, विशेष रूप से निर्यात पर ध्यान देकर।’’

Read More: राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, राज्य शासन द्वारा जारी सूची यहां देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"