जिंदल स्टील के सीईओ गौतम मल्होत्रा ने बोर्ड बैठक से पहले दिया इस्तीफा

जिंदल स्टील के सीईओ गौतम मल्होत्रा ने बोर्ड बैठक से पहले दिया इस्तीफा

जिंदल स्टील के सीईओ गौतम मल्होत्रा ने बोर्ड बैठक से पहले दिया इस्तीफा
Modified Date: July 13, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: July 13, 2026 7:22 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) देश की प्रमुख इस्पात विनिर्माता कंपनी जिंदल स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौतम मल्होत्रा ने निदेशक मंडल की अगले सप्ताह प्रस्तावित बैठक से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मल्होत्रा ने व्यक्तिगत कारणों और निजी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है। उनका इस्तीफा 15 जुलाई, 2026 को कारोबारी समय समाप्त होने के बाद से प्रभावी होगा।

उन्होंने पिछले साल 28 अक्टूबर को जिंदल स्टील के सीईओ का पद संभाला था।

अपने इस्तीफे में मल्होत्रा ने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत कारणों से कंपनी की सेवाओं से मुक्त होने का अनुरोध करता हूं। मैं आपके, निदेशक मंडल, मेरे सहयोगियों और पूरी जिंदल स्टील टीम से मिले मार्गदर्शन तथा सहयोग की दिल से सराहना करता हूं।’’

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 24 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में