जिंदल स्टील, आईआईटी हैदराबाद मिलकर उन्नत इस्पात समाधान तैयार करेंगे

जिंदल स्टील, आईआईटी हैदराबाद मिलकर उन्नत इस्पात समाधान तैयार करेंगे

जिंदल स्टील, आईआईटी हैदराबाद मिलकर उन्नत इस्पात समाधान तैयार करेंगे
Modified Date: August 21, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: August 21, 2026 10:29 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) जिंदल स्टील और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद ने बुनियादी ढांचे, इंजीनियरिंग, निर्माण और रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्रों में उन्नत इस्पात समाधानों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है।

इस्पात कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत आईआईटी हैदराबाद में उच्च क्षमता, मूल्यवर्धित और लागत-दक्षता वाले इस्पात उत्पादों एवं समाधानों के लिए ‘जिंदल स्टील उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि यह केंद्र उन्नत इस्पात ग्रेड के इस्तेमाल की संभावनाओं की पहचान करने और उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइनरों, सलाहकारों, इंजीनियरों, ईपीसी कंपनियों और उपकरण विनिर्माताओं के साथ काम करेगा।

जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक वी. आर. शर्मा ने कहा कि आईआईटी हैदराबाद के साथ साझेदारी भारत के बुनियादी ढांचे, इंजीनियरिंग और औद्योगिक क्षेत्रों में उच्च क्षमता और लागत-दक्षता वाले इस्पात के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद की तकनीकी क्षमता और जिंदल स्टील की विनिर्माण, धातुकर्म तथा इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को मिलाकर उत्कृष्टता केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत, हल्के, तेज और अधिक दक्ष समाधान विकसित करेगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में