जिंदल स्टील ने वी. आर. शर्मा को फिर से नियुक्त किया प्रबंध निदेशक

जिंदल स्टील ने वी. आर. शर्मा को फिर से नियुक्त किया प्रबंध निदेशक

जिंदल स्टील ने वी. आर. शर्मा को फिर से नियुक्त किया प्रबंध निदेशक
Modified Date: July 24, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: July 24, 2026 7:50 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) जिंदल स्टील ने विद्या रतन शर्मा को कंपनी का प्रबंध निदेशक फिर से नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर शर्मा को 24 जुलाई, 2026 से दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त निदेशक और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

शर्मा इससे पहले 2019 से 2022 तक जिंदल स्टील (पूर्व में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2010 से 2014 तक जेएसपीएल के उप प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी काम किया है।

कंपनी ने कहा कि शर्मा के पास इस्पात, बिजली, धातु और सीमेंट क्षेत्रों में करीब चार दशक का अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व अनुभव है।

जिंदल स्टील में प्रबंध निदेशक का पद गौतम मल्होत्रा के 15 जुलाई, 2026 से इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ था।

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने 24 जुलाई, 2026 से संदीप मोदी को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है।

इसके अलावा राजीव कुमार को मुख्य परिचालन अधिकारी (वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी) और सुखजीत एस. पसरीचा को मानव संसाधन प्रमुख (वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी) नियुक्त किया गया है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में