जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को दूसरे दिन 31.50 गुना बोली

जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को दूसरे दिन 31.50 गुना बोली

जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को दूसरे दिन 31.50 गुना बोली
Modified Date: September 17, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: September 17, 2026 10:37 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) प्लास्टिक पाइप समाधान और उससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 31.50 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ में 93,99,600 शेयरों के मुकाबले 29,60,44,868 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 39.74 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 37.60 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 12.50 गुना बोलियां मिलीं।

जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ के लिए 88-93 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

इस आईपीओ में 1.07 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है, जिसकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर लगभग 100 करोड़ रुपये है।

इसके साथ ही, प्रवर्तक समूह की कंपनी वीवीजे एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 26.86 लाख शेयरों (लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य) का बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

ताजा निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कार्यों के लिए किया जाएगा। जिंदल सुप्रीम के शेयर को 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण योगेश

योगेश


लेखक के बारे में