Jio Recharge Plan: सिर्फ 5 रुपये ज्यादा देकर इतना बड़ा फायदा? Jio के इस प्लान देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, मिलेंगे 8 दिन एक्स्ट्रा और 16GB डेटा

Ads

Jio Recharge Plan: Jio के 445 रुपये और 450 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में सिर्फ 5 रुपये का फर्क है। लेकिन 450 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदे देता है। इसमें 8 दिन अतिरिक्त वैलिडिटी और 16GB ज्यादा डेटा मिलता है। आगर आप लंबी वैलिडिटी और ज्यादा इंटरनेट चाहते हैं तो दोनों प्लान की तुलना जरूर करें।

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 03:26 PM IST

(Jio Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio के ₹445 और ₹450 प्लान में सिर्फ ₹5 का अंतर।
  • ₹450 वाले प्लान में 8 दिन ज्यादा वैलिडिटी।
  • ₹450 प्लान में कुल 72GB डेटा मिलता है।

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर (Jio Recharge Plan) करता है। इनमें कुछ प्लान की कीमत लगभग एक जैसी होती है। लेकिन उनके फायदे काफी अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसा ही मामला जियो के 445 रुपये और 450 रुपये वाले प्लान में देखने को मिलता है। दोनों के बीच केवल 5 रुपये का अंतर है। खास बात यह है कि दोनों रिचार्ज में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। परंतु वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स के मामले में दोनों प्लान काफी अलग है।

445 रुपये वाले प्लान में कई OTT फायदे

Jio का 445 रुपये वाला रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी (Jio Recharge Plan) के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा यानी पूरी अवधि में कुल 56GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इस प्लान की खासियत इसका OTT पैकेज है। इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi और FanCode जैसे कई प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है। ये OTT फायदे JioTV के जरिए उपलब्ध होते हैं। इसलिए फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान आकर्षक हो सकता है।

450 रुपये प्लान में 8 दिन ज्यादा वैलिडिटी

अब बात 450 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें 36 दिनों की वैलिडिटी (Jio Recharge Plan) मिलती है। यानी 445 रुपये वाले प्लान की तुलना में सिर्फ 5 रुपये ज्यादा देकर 8 दिन अतिरिक्त सर्विस मिलती है। इसमें भी रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। 36 दिनों में कुल 72GB डेटा मिलता है। इसके अलावा JioHotstar Mobile का लाभ, JioAICloud और 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी ऑफर में शामिल है। यानी लंबे समय तक रिचार्ज की जरूरत न पड़े और ज्यादा डेटा मिले, ऐसा चाहने वालों के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है।

5 रुपये ज्यादा देकर कौन-सा प्लान चुनें?

दोनों प्लान की कीमत में मामूली अंतर होने के बावजूद इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। 445 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो एक साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वहीं 450 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी और ज्यादा कुल डेटा चाहने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद नजर आता है। इसमें 5 रुपये अतिरिक्त खर्च करके 8 दिन ज्यादा वैलिडिटी और कुल 16GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसलिए रिचार्ज से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों प्लान के फायदे जरूर देख लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio के ₹445 प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

₹445 वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

₹450 वाले Jio प्लान में कितना डेटा मिलता है?

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 36 दिनों में कुल 72GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

₹445 और ₹450 प्लान में कितना कीमत का अंतर है?

दोनों रिचार्ज प्लान की कीमत में सिर्फ ₹5 का अंतर है।

₹445 वाले प्लान में कौन-से OTT फायदे मिलते हैं?

इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode समेत कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।