Konda Surekha Dropped from Cabinet: कैबिनेट से बर्खास्त ये महिला मंत्री!.. सीएम ने राज्यपाल को भेजा सिफारिश का खत, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष की भी छुट्टी..
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने डॉ. जी. चिन्ना रेड्डी की तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। उनकी जगह पूर्व हैदराबाद मेयर गडवाल विजयलक्ष्मी को तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Konda Surekha Dropped from Telangana Cabinet || Image- News METER
- कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाने की सिफारिश
- गडवाल विजयलक्ष्मी को प्लानिंग बोर्ड की जिम्मेदारी
- नेरेल्ला शारदा महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं
हैदराबाद: तेलंगाना की सियासत में आज बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने एंडोमेंट्स और वन मंत्री कोंडा सुरेखा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला लिया है। उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी गई है। (Konda Surekha Dropped from Telangana Cabinet) बताया गया है कि, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कोंडा सुरेखा को हटाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब पिछले कुछ समय से उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच विवाद चल रहा था। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने भी उन्हें कैबिनेट से हटाने की सिफारिश की थी।
जी. चिन्ना रेड्डी की भी छुट्टी
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने डॉ. जी. चिन्ना रेड्डी की तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। उनकी जगह पूर्व हैदराबाद मेयर गडवाल विजयलक्ष्मी को तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नेरेल्ला शारदा को महिला आयोग की जिम्मेदारी
सरकार ने नेरेल्ला शारदा को हैदराबाद स्थित तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है। (Konda Surekha Dropped from Telangana Cabinet) इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद जी. सुधा रानी को काकतीय अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KUDA) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पार्टी में अनुशासन को लेकर चल रहा था विवाद
कोंडा सुरेखा के खिलाफ कार्रवाई से पहले तेलंगाना कांग्रेस की अनुशासन समिति ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। विवाद के केंद्र में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर की गई कथित टिप्पणियां थीं। समिति ने सुरेखा को कैबिनेट से हटाने की सिफारिश की थी।
इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Facebook


