जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा
Modified Date: April 24, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: April 24, 2026 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और 419 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

रिलायंस के मीडिया व्यवसाय और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय व्यवसाय के विलय के बाद बने संयुक्त उद्यम जियोस्टार का वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक सकल राजस्व 36,248 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अनुसार जियोस्टार की सदस्यता राजस्व वृद्धि पूरे वर्ष डिजिटल और टीवी दोनों में मजबूत रही।

बयान में कहा गया कि यह वृद्धि खेल कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला और प्रमुख मनोरंजन फ्रेंचाइजी में रिकॉर्ड जुड़ाव के कारण हुई है।

इस संयुक्त उद्यम के पास अधिकांश प्रमुख क्रिकेट प्रसारण अधिकार हैं और उसने तिमाही के दौरान औसतन 50 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता दर्ज किए। टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान रिकॉर्ड 7.25 करोड़ लोगों ने एक साथ इसे देखा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में