जितिन प्रसाद ने चेक गणराज्य में स्कोडा ऑटो से भारत में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया

Ads

जितिन प्रसाद ने चेक गणराज्य में स्कोडा ऑटो से भारत में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 09:41 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने चेक गणराज्य की यात्रा के दौरान वाहन विनिर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें भारत के वाहन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह बैठक उनकी 22-23 अप्रैल, 2026 की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत प्रसाद ने चेक गणराज्य की प्रमुख औद्योगिक और प्रौद्योगिकी कंपनियों का दौरा किया। इनमें वाहन, परिवहन उपकरण और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने प्लजेन में स्थित स्कोडा ट्रांसपोर्टेशन का भी दौरा किया।

मंत्री ने स्कोडा ऑटो के अधिकारियों के साथ बैठक में भारत के वाहन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।

कंपनी के अनुसार, भारत में उसकी वाहन बिक्री 2026 की जनवरी-मार्च अवधि 17 प्रतिशत बढ़कर 20,028 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 17,138 इकाई थी। यह वृद्धि नए उत्पादों की पेशकश और बाजार के विस्तार के कारण हुई है।

भाषा योगेश रमण

रमण